निमियाघाट: बच्चों की हत्यारोपी मां गयी जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2016 7:53 AM

विज्ञापन

डुमरी/निमियाघाट : निमियाघाट पुलिस ने अपने ही दो बच्चों की हत्या की आरोपी मां को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. जेल जाते वक्त शबीजन रो रही थी और घटना पर पछतावा भी कर रही थी. जेल जाने से पूर्व गिरफ्तार शबीजन खातून ने […]

विज्ञापन

डुमरी/निमियाघाट : निमियाघाट पुलिस ने अपने ही दो बच्चों की हत्या की आरोपी मां को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया. जेल जाते वक्त शबीजन रो रही थी और घटना पर पछतावा भी कर रही थी. जेल जाने से पूर्व गिरफ्तार शबीजन खातून ने पूरे घटना से पर्दा उठाया. पुलिस को दिये बयान में शबीजन ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी और पति भी परेशान करता था.

दो दिनों से खाना नहीं बना था बच्चे भूख से व्याकुल थे. बच्चों की दशा को देखकर वह काफी परेशान हो गयी और उसने जल्दबाजी में ही बच्चों को मार देने का फैसला ले लिया. घटना के दिन शनिवार की सुबह 9 बजे वह दोनों बच्चों 8 वर्षीय शेखावत अंसारी व 6 वर्षीय सायरा बानो को लेकर घर से निकली और घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर स्थित कुआं में धकेल दिया और खुद जंगल में चली गयी. बच्चों को कुआं में धकेलने के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ, लेकिन अब वह कर क्या सकती है.

क्या है मामला : प्रतापपुर निवासी शौकत अंसारी की पत्नी शबीजन खातून, पुत्र शेखावत व पुत्री सायरा शनिवार की सुबह लापता हो गयी थी. रविवार की सुबह शेखावत व सायरा का शव प्रतापपुर में एक कुआं से मिला था. वहीं महिला को सोमवार को कोदवाडीह से ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया था.

दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है पुलिस

बच्चों की हत्या करने व साक्ष्य छुपाने के जुर्म महिला को जेल भेजने के बाद भी पुलिस इस हत्याकांड की जांच दूसरे एंगल से कर रही है. पुलिस बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. इसके बावजूद हत्याकांड की जांच अभी जारी है. महिला जो बात बता रही है क्या वही सही है या इसके पीछे दूसरा कुछ कारण है इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola