सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2016 8:42 AM
विज्ञापन
हजारीबाग रोड : सरिया-केशवारी मार्ग पर मंदरामो गांव के पास रविवार की शाम साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरीय नेता कृष्णा मंडल की मौत हो गयी, वहीं दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि भाजपा नेता कृष्णा मंडल अपनी बाइक से सरिया बाजार से अपने घर औरवाटांड़ लौट रहे […]
विज्ञापन
हजारीबाग रोड : सरिया-केशवारी मार्ग पर मंदरामो गांव के पास रविवार की शाम साढ़े छह बजे हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा के वरीय नेता कृष्णा मंडल की मौत हो गयी, वहीं दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि भाजपा नेता कृष्णा मंडल अपनी बाइक से सरिया बाजार से अपने घर औरवाटांड़ लौट रहे थे.
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक (जेएच 10 ए टी 7506) ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे कृष्णा मंडल गिर गये. गिरने से उसके सिर चोट लग गयी. इससे मौके पर ही कृष्णा मंडल की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को सरिया थाना लाया गया. जानकारी के अनुसार दूसरी बाइक में सवार दो व्यक्ति भी बुरी तरह जख्मी हो गये है. जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम चल रहा है. हालांकि टक्कर मारने वाली बाइक की डिक्की से शराब की एक बोतल, एक आधार कार्ड व गाड़ी का पंजीयन कार्ड मिला है. पंजीयन कार्ड में लालो सिंह अरगडा, नारायणपुर नावाडीह धनबाद लिखा हुआ है, वहीं आधार कार्ड में निर्मल सिंह का नाम है. सरिया पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










