चोरों ने दो मोटरसाइकिलें उड़ायीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 8:08 AM

विज्ञापन

बिरनी. पलौंजिया हाट बाजार से मंगलवार की शाम बिरनी के तेतरिया सलयडीह निवासी पंकज राम की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक (जेएच11जे/0371) चोरी हो गयी. पंकज बाइक खड़ी कर बाजार गया था. जब खरीदारी कर लौटे बाइक गायब थी. वहीं दूसरी ओर रोहनिया बेड़ा निवासी बुलाकी राय की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक (जेएच11ई/1712) बरमसिया […]

विज्ञापन
बिरनी. पलौंजिया हाट बाजार से मंगलवार की शाम बिरनी के तेतरिया सलयडीह निवासी पंकज राम की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक (जेएच11जे/0371) चोरी हो गयी. पंकज बाइक खड़ी कर बाजार गया था. जब खरीदारी कर लौटे बाइक गायब थी. वहीं दूसरी ओर रोहनिया बेड़ा निवासी बुलाकी राय की हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक (जेएच11ई/1712) बरमसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने से चोरी हो गयी. दोनों भुक्तभोगियों ने बाइक चोरी की सूचना बिरनी थाना को दी है.
नहीं थम रही चोरी की घटनाएं : बिरनी प्रखंड में बाइक चोरों का आतंक है. चोर कभी घरों में हाथ साफ करते हैं तो कभी बाइक टपा लेते हैं. लाेग यहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. गत एक दिसंबर को लगभग 10 घरों में चोरी की घटनाएं घटी थी. वहीं दो दिन पूर्व भी दो बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में बिरनी के थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाया जायेगा. पुलिस चोरों को ट्रेस कर रही है. शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola