छह मुखियाओं की वित्तीय शक्ति जब्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 8:07 AM

विज्ञापन

डीसी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बीडीओ व बीपीओ के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य, डोभा निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की समीक्षा की. शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने छह मुखियाओं का वित्तीय अधिकार जब्त करने का भी आदेश दिया. गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह […]

विज्ञापन
डीसी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बीडीओ व बीपीओ के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य, डोभा निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की समीक्षा की. शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने छह मुखियाओं का वित्तीय अधिकार जब्त करने का भी आदेश दिया.
गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को अधिकारियों के साथ शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य में रुचि नहीं लेने पर बेंगाबाद प्रखंड के ओझाडीह व गोलगो तथा गावां प्रखंड के पसनौर, गद्दर, पिहरा पश्चिमी व अमतरो पंचायत के मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त करने का आदेश दिया. साथ ही बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ के मुखिया को अंतिम चेतावनी देने की बात कही. उन्होंने बेंगाबाद बीडीओ को ओझाडीह व गोलगो पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उप मुखिया या जनसेवक के नाम का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि गावां व बेंगाबाद प्रखंड के सभी पंचायत को 31 दिसंबर तक ओडीएफ कर लेना है.
इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने और अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया.
ये थे मौजूद : बैठक में सदर एसडीओ नमिता कुमारी, बगोदर-सरिया एसडीओ पवन कुमार मंडल, खोरीमहुआ एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी, कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव रंजन, महेंद्र रविदास व सुकेशणी करकेट्टा, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक राकेश कुमार समेत विभिन्न प्रखंड के बीडीओ भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola