''इ-पोस मशीन से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 8:06 AM
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, कहा: इ-पोस मशीन से अनाज वितरण नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस रजिस्टर्ड किसानों से ही धान खरीदने का निर्देश गिरिडीह : राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, खाद्य व आपूर्ति सचिव विनय कुमार चौबे ने बुधवार को रांची से वीडियो कान्फ्रेंसिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-पोस मशीन […]
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग, कहा: इ-पोस मशीन से अनाज वितरण नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस
रजिस्टर्ड किसानों से ही धान खरीदने का निर्देश
गिरिडीह : राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, खाद्य व आपूर्ति सचिव विनय कुमार चौबे ने बुधवार को रांची से वीडियो कान्फ्रेंसिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ई-पोस मशीन में छेड़छाड़ की गयी तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
पीडीएस डीलर ई-पोस मशीन से ही अनाज का वितरण सुनिश्चित करें. मुख्य सचिव ने कहा कि एसडीओ यह देखेंगे कि पीडीएस डीलर ई-पोस मशीन से अनाज बांट रहे हैं या नहीं. उन्होंने एसडीओ को अनाज वितरण की जिम्मेवारी सौंपी. कहा कि अगर डीलर ई-पोस मशीन से अनाज नहीं बांटता तो उसका लाइसेंस रद्द कर दें. मुख्य सचिव ने समय पर अनाज व केरोसिन का उठाव करने और बांटने का निर्देश दिया. उन्होंने धान अधिप्राप्ति मामले की समीक्षा की. कहा कि रजिस्टर्ड किसान से ही धान खरीदा जायेगा. तीस नवंबर तक ही किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया था.
दो-चार दिन के अंदर किसानों का रजिस्ट्रेशन करा लें और रजिस्टर्ड किसानों से ही धान लेना सुनिश्चित करें. वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान झारनेट भवन में डीएसओ रामचंद्र पासवान, सदर एसडीओ नमिता कुमारी, बगोदर एसडीओ पवन कुमार मंडल, खोरीमहुआ एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










