मारपीट में आधा दर्जन जख्मी, केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 8:44 AM
विज्ञापन
राजधनवार. धनवार के लालबाजार में धान पकाने के दौरान रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गये. सबका उपचार रेफरल हॉस्पिटल धनवार में कराया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए धनवार थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष के मो़ जहूर ने बताया कि अपने घर […]
विज्ञापन
राजधनवार. धनवार के लालबाजार में धान पकाने के दौरान रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गये. सबका उपचार रेफरल हॉस्पिटल धनवार में कराया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए धनवार थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष के मो़ जहूर ने बताया कि अपने घर के सामने भट्ठा बनाकर कल से ही धान पका रहा था.
आज पक चुके धान की सुरक्षा के लिए वह तिरपाल लगा रहा था. तभी दूसरे पक्ष के अजमेरी खातून, रूस्तम, तबसुन, झरी मियां आदि ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया. इसमें मो़ जहूर व चांदनी खातून जख्मी हो गये. वहीं दूसरे पक्ष की अजमेरी खातून ने बताया कि प्रथम पक्ष ने बिना इजाजत के उनकी जमीन पर भट्ठा बना दिया और अब झोपड़ी भी लगा रहे थे. मना करने पर प्रथम पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इस घटना में अजमेरी खातून, मो़ रूस्तम, तसबुन अंसारी व झरी मियां जख्मी हो गये. धनवार पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










