अपराधियों के आतंक से सहमे बिरनी वासी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 8:44 AM
विज्ञापन
लगातार हो रही है चोरी-लूट की घटना, पुलिस कर रही है कई से पूछताछ गिरिडीह: बिरनी थाना इलाके में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. आये दिन चोरी व डकैती की घटनाएं घट रही हैं. इन घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं. पुलिस ने मामले को लेकर कई से पूछताछ भी […]
विज्ञापन
लगातार हो रही है चोरी-लूट की घटना, पुलिस कर रही है कई से पूछताछ
गिरिडीह: बिरनी थाना इलाके में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों ने आतंक मचा रखा है. आये दिन चोरी व डकैती की घटनाएं घट रही हैं. इन घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं. पुलिस ने मामले को लेकर कई से पूछताछ भी की है. प्रखंड के चिताखारो गांव में दो दिसंबर की रात को अपराधियों ने आंगनबाड़ी सेविका तथा पारा शिक्षक के घर में डाका डाला था. तीन दिसंबर की रात को गादी गांव में एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बिरनी, सरिया व मुफस्सिल थाना इलाके के सुदूरवर्ती गांवों में चोरी व डकैती की घटनाएं पहले भी होती रही है. अपराधिक गिरोह को पकड़ा भी गया था, लेकिन पुन: इलाके में अपराधियों की सक्रियता बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










