आदिवासी छात्रा लापता, थाना में शिकायत दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 8:14 AM
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के गंगापुर की एक 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा लापता है. मामले को लेकर छात्रा के पिता ने नगर थाना में शिकायत की है. उनका कहना है कि मेरी पुत्री बीए पार्ट टू की छात्रा है. 27 नवंबर को छात्र संघ के चुनाव में वोटिंग करने की बात कह कर कॉलेज […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के गंगापुर की एक 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा लापता है. मामले को लेकर छात्रा के पिता ने नगर थाना में शिकायत की है. उनका कहना है कि मेरी पुत्री बीए पार्ट टू की छात्रा है. 27 नवंबर को छात्र संघ के चुनाव में वोटिंग करने की बात कह कर कॉलेज के लिये निकली थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी. 29 नवंबर को उसने मोबाइल पर फोन किया और बताया कि उसे काफी दूर लाया गया है. जगह की जानकारी नहीं है, इतना कहते ही मोबाइल बंद हो गया. इधर नगर पुलिस ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










