जनसुनवाई में उठा गादी-धरमपुर रोड न बनने का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2016 8:13 AM

विज्ञापन

काम शुरू नहीं हुआ तो जेइ पर होगी कार्रवाई विधायक ने संवेदक पर कार्रवाई की मांग की राजधनवार. मुखिया प्रतिनिधि सरजू पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जनसुनवाई में राशि निकासी के बावजूद रोड नहीं बनाये जाने का मामला छाया रहा. वर्ष 2008-09 में आरइओ से स्वीकृत गादी धरमपुर रोड राशि निकासी के बावजूद […]

विज्ञापन
काम शुरू नहीं हुआ तो जेइ पर होगी कार्रवाई
विधायक ने संवेदक पर कार्रवाई की मांग की
राजधनवार. मुखिया प्रतिनिधि सरजू पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जनसुनवाई में राशि निकासी के बावजूद रोड नहीं बनाये जाने का मामला छाया रहा. वर्ष 2008-09 में आरइओ से स्वीकृत गादी धरमपुर रोड राशि निकासी के बावजूद नहीं बनाये जाने से स्थानीय ग्रामीण क्षुब्ध थे. विधायक की पहल पर जेइ ने कहा : काम शुरू नहीं हुआ तो संवेदक पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.
विधायक की शिरकत : कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनवार विधायक राजकुमार यादव व माले नेता रामेश्वर चौधरी ने शिरकत की. विधायक ने संबंधित विभाग के अभियंताओं से फोन पर बात की तथा लाखों की निकासी के बावजूद रोड का निर्माण नहीं करने वाले संवेदक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. अभियंता ने एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कराने का भरोसा दिया.
इधर विधायक ने काम शुरू नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की बात कही. विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि माधोपुर-चट्टी तक छूट गये पथ के निर्माण के लिए उन्होंने विधानसभा में मांग रखी है. उन्होंने बिजली में व्यापक सुधार की भी जानकारी दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola