कोहरे में लिपटा रहा गिरिडीह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2016 8:17 AM

विज्ञापन

ठंड बढ़ी. पारा पहुंचा 16 पर, सुबह 8.30 बजे के बाद दर्शन हुए सूरज के मंगलवार की सुबह गिरिडीह जिला कोहरे में लिपटा रहा. सुबह 8.30 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए, तब जाकर लोगों को राहत मिली.इससे स्कूली बच्चों काफी परेशानी हुई. दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक आदि जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहे. गिरिडीह […]

विज्ञापन
ठंड बढ़ी. पारा पहुंचा 16 पर, सुबह 8.30 बजे के बाद दर्शन हुए सूरज के
मंगलवार की सुबह गिरिडीह जिला कोहरे में लिपटा रहा. सुबह 8.30 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए, तब जाकर लोगों को राहत मिली.इससे स्कूली बच्चों काफी परेशानी हुई. दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक आदि जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे रहे.
गिरिडीह : जिले में मंगलवार को ठंड ने अपना असर दिखाया. पारा हालांकि 16 डिग्री रहा, सोमवार को तापमान 15 डिग्री पर था, लेकिन मंगलवार को सुबह 8.30 बजे तक लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए. सुबह से ही चारों ओर घना कोहरा छाया था. ऐसे में स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी. सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानी हुई. उधर बाजारों में गर्म कपडों की खरीदारी तेज हो गयी है. सुबह 11 बजे से गर्म कपडों की खरीदारी करने के लिये बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं रिक्शा, ठेला चालक और दैनिक मजदूरों की परेशानी बढ़ गयी है.
अलाव की व्यवस्था की मांग: रिक्शा चालक संघ, दिहाडी मजदूर व आम लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पर्षद से अलाव की व्यवस्था की मांग की है. मांग करनेवालों में रिक्शा चालक मनोज तांती, मो. अफजल, सागिर, नौशाद, दीपक तांती शामिल हैं. इनका कहना है कि रात के वक्त ठंड ज्यादा पड़ रही है.अलाव की व्यवस्था करा दी जाये तो काफी हद तक राहत मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola