13 पंसस ने बीडीओ को सौंपा इस्तीफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:52 AM

विज्ञापन

तिसरी. अधिकारों के हनन व पंस की नियमित बैठक नहीं होने को लेकर तिसरी प्रखंड के 13 पंचायत समिति सदस्यों ने गड़कुरा पंचायत के पंसस कुमार पुरुषोत्तम की अगुआई में मंगलवार को बीडीओ मो क्यूम अंसारी को इस्तीफा सौंपा. साथ ही इस्तीफा की प्रतिलिपि बीडीओ के माध्यम से डीसी व एसडीओ को भी भेजवायी. त्याग […]

विज्ञापन
तिसरी. अधिकारों के हनन व पंस की नियमित बैठक नहीं होने को लेकर तिसरी प्रखंड के 13 पंचायत समिति सदस्यों ने गड़कुरा पंचायत के पंसस कुमार पुरुषोत्तम की अगुआई में मंगलवार को बीडीओ मो क्यूम अंसारी को इस्तीफा सौंपा. साथ ही इस्तीफा की प्रतिलिपि बीडीओ के माध्यम से डीसी व एसडीओ को भी भेजवायी. त्याग पत्र में कहा गया है कि सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रत्येक माह पंचायत समिति की बैठक होनी है, लेकिन तिसरी प्रखंड में पिछले तीन माह से बैठक नहीं हुई है. इस कारण वे लोग अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को बैठक में नहीं रख पा रहे हैं. इससे गांव का विकास बाधित हो गया है.
इस्तीफा देने वालों में गड़कुरा पंचायत के कुमार पुरुषोत्तम, गुमगी की प्रियंका कुमारी, भंडारी की सुषमा देवी, लोकाय की अनिता हेंब्रम, खरखरी की किरण कुमारी, चंदौरी की चंदा देवी, तिसरी पूर्वी के नगीना भुला, बेलवाना के मो नईम व मो अयूब, मनसाडीह के कैला टुडू व बड़की मुर्मू, खटपोंक की वीणा देवी और थानसिंहडीह की गुड़िया देवी शामिल हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola