दुर्घटना को ले प्राथमिकी, चालक को जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:51 AM
विज्ञापन
जमुआ. सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना के दौरान मुफस्सिल थाना इलाके के बगुलवाटांड़ निवासी मो. शहनवाज अंसारी (45) की मौत हो गयी है. मामले को लेकर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक के पुत्र मो फिरोज अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने बोलेरो के चालक विजय कुमार यादव को नामजद बनाया […]
विज्ञापन
जमुआ. सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना के दौरान मुफस्सिल थाना इलाके के बगुलवाटांड़ निवासी मो. शहनवाज अंसारी (45) की मौत हो गयी है. मामले को लेकर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मृतक के पुत्र मो फिरोज अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने बोलेरो के चालक विजय कुमार यादव को नामजद बनाया है.
फिरोज का कहना है कि उसके पिता अपने दोस्त ढालचंद यादव के यहां कुरूमडीहा आये थे. सोमवार को दोनों दोस्त जमुआ से चाय पीकर बाइक से वापस कुरूमडीहा लौट रहे थे. इसी दौरान द्वारपहरी की ओर से आ रही बोलेरो (जेएच 10 ए एक्स 5930) ने बाइक को ठोकर मार दी. इससे उनके पिता और ढालचंद का पैर टूट गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गयी. फिरोज ने कहा है कि बोलेरो चालक विजय कुमार यादव की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है. मामले को लेकर जमुआ थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने कहा कि बोलेरो के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










