हाजत में धरना पर बैठे विधायक जयप्रकाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2016 9:04 AM
गिरिडीह. पुलिस की पिटाई से घायल प्रमोद वर्मा गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा के रिश्तेदार हैं. सूचना पर विधायक देर शाम को रांची से गिरिडीह पहुंचे. इस बीच पुलिस प्रमोद वर्मा और राजकुमार वर्मा को नगर थाना के हाजत में ले आयी थी. विधायक अपने समर्थकों के साथ नगर थाना पहुंचे. प्रमोद व राजकुमार से बातचीत […]
गिरिडीह. पुलिस की पिटाई से घायल प्रमोद वर्मा गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा के रिश्तेदार हैं. सूचना पर विधायक देर शाम को रांची से गिरिडीह पहुंचे. इस बीच पुलिस प्रमोद वर्मा और राजकुमार वर्मा को नगर थाना के हाजत में ले आयी थी. विधायक अपने समर्थकों के साथ नगर थाना पहुंचे. प्रमोद व राजकुमार से बातचीत के बाद समर्थकों के साथ हाजत में धरना पर बैठ गये. कहा कि पुलिस गुंडागर्दी पर उतारू है. प्रमोद, विनोद और राजकुमार दूसरे काम से जिला परिषद पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बर्बरतापूर्वक उन्हें पीटा. टेंडर का बीओक्यू बेचने में मनमानी की जा रही थी. गलत करनेवाले अधिकारियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे. रात नौ बजे तक विधायक समर्थकों के साथ हाजत में ही बैठे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










