मोटरसाइकिल से गिर कर भाजपा नेता जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 8:37 AM
विज्ञापन
राजधनवार. भाजपा नेता सुबोध कुमार राय बुधवार को अपने गांव रूपटोला से धनवार आने के क्रम में बाइक से गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गये. दुर्घटना के समय वे बेहोश भी हो गये थे. उनके बायें कंधे में गंभीर चोट आयी है. बेहोशी की हालत में उन्हें रेफरल हॉस्पिटल धनवार में भरती कराया गया. […]
विज्ञापन
राजधनवार. भाजपा नेता सुबोध कुमार राय बुधवार को अपने गांव रूपटोला से धनवार आने के क्रम में बाइक से गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गये. दुर्घटना के समय वे बेहोश भी हो गये थे. उनके बायें कंधे में गंभीर चोट आयी है. बेहोशी की हालत में उन्हें रेफरल हॉस्पिटल धनवार में भरती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि सुबोध कुमार राय बाइक से धनवार आ रहे थे. इसी क्रम में पांडेयडीह के पास बाइक के हेंडल में टंगा झोला कहीं फंस गया और वे बाइक समेत गिर गये. आनन-फानन में उसे रेफरल हॉस्पिटल धनवार में भरती कराया गया. दुर्घटना की सूचना पाते ही सुनील साव, विवेक विकास, प्रदीप राय, राजकुमार सिन्हा तथा उनके परिजन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रेफरल हॉस्पिटल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










