विद्यालय में कंप्यूटर की चोरी, तोड़-फोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2016 8:23 AM
विज्ञापन
सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गपैय की घटना दोषियों पर कार्रवाई की मांग गिरिडीह : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गपैय में चोरों ने सोमवार की रात को जमकर उत्पात मचाया. विद्यालय के कार्यालय में रखे कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया. वहीं विद्यालय परिसर में तोड़-फोड़ भी की. चोरी की जानकारी मंगलवार […]
विज्ञापन
सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गपैय की घटना
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
गिरिडीह : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गपैय में चोरों ने सोमवार की रात को जमकर उत्पात मचाया. विद्यालय के कार्यालय में रखे कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया. वहीं विद्यालय परिसर में तोड़-फोड़ भी की.
चोरी की जानकारी मंगलवार को उस वक्त लगी जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव दुर्गा दास समेत अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे. शिक्षक जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि विद्यालय परिसर में रखे फूल के गमले, एमडीएम का चूल्हा, पेयजल का पाइप व कार्यालय का ताला टूटा हुआ है. वहीं कार्यालय के अंदर रखा कंप्यूटर सेट व सांइस किट गायब है. कार्यालय के अंदर के कागजात जहां-तहां फेंके हुए हैं. मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी गयी. सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और पूरी स्थिति देखी.
इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को बताया कि इससे पहले भी दो बार विद्यालय परिसर के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ की जा चुकी है. प्रधानाध्यापक दुर्गा दास ने बताया कि चोरों ने कार्यालय में चोरी करने के अलावा जिस कमरे में पेयजल के लिये जेट पंप लगाया गया है उक्त कमरे का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया है. श्री दास ने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने चोरी की है उसकी मंशा विद्यालय में दहशत का माहौल भी तैयार करने का है. इधर मुफस्सिल पुलिस ने कहा कि विद्यालय में चोरी की शिकायत मिली है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










