साइबर क्राइम में पकड़ाया छात्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2016 7:54 AM
विज्ञापन
गांडेय. फरजी बैंक अधिकारी बन खाता धारकों को लगा रहा था चूना गांडेय और गिरिडीह थाना इलाके में साइबर अपराधियों की सक्रियता कम नहीं हो रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अपराधी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे. फरजी बैंक अधिकारी बन लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने का धंधा […]
विज्ञापन
गांडेय. फरजी बैंक अधिकारी बन खाता धारकों को लगा रहा था चूना
गांडेय और गिरिडीह थाना इलाके में साइबर अपराधियों की सक्रियता कम नहीं हो रही है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन अपराधी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे. फरजी बैंक अधिकारी बन लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने का धंधा चरम पर है.
गांडेय : थाना क्षेत्र के धोबना स्थित सुनसान सड़क पर फरजी बैंक अधिकारी बन कर साइबर क्राइम कर रहे एक युवक को गांडेय पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह निवासी नकुल मंडल का पुत्र कैलाश मंडल (21). रविवार को गांडेय थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने यह जानकारी दी.
श्री टोप्पो ने बताया कि साइबर अपराध में संलिप्त मरगोडीह निवासी कैलाश कुमार मंडल लंगटा बाबा कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है. वह चार माह पूर्व साइबर अपराध के क्षेत्र में आया और फरजी बैंक अधिकारी बन लोगों के खाते से राशि टपा रहा था. उसके पास से दो बेसिक मोबाइल, एक स्मार्ट फोन, पांच फरजी सीम समेत साइबर अपराध मे संलिप्तता के कई प्रमाण मिले हैं. बताया कि कैलाश मंडल के कब्जे से बरामद मोबाइल से ट्रांजेक्शन के 39 मैसेज, मनी ट्रांसफर का तीन साॅफ्टवेयर भी मिला है.
मामले को ले गांडेय थाना में कांड संख्या 115/2016 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि 66 (सी व डी) आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि साइबर अपराध पर दबिश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. मौके पर गांडेय थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, इंस्पेक्टर एस झा समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










