छठ महापर्व शुरू, पर घाटों में फैली है गंदगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 7:59 AM

विज्ञापन

परेशानी. जगह-जगह लगा है कूड़े-कचरे का ढेर, कहां देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू हो गया, लेकिन शहर के विभिन्न घाटों में अब भी गंदगी पसरी हुई है. हालांकि नगर पर्षद की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. जल्द ही […]

विज्ञापन
परेशानी. जगह-जगह लगा है कूड़े-कचरे का ढेर, कहां देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य
शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू हो गया, लेकिन शहर के विभिन्न घाटों में अब भी गंदगी पसरी हुई है. हालांकि नगर पर्षद की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. जल्द ही घाटों की सफाई नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी.
गिरिडीह : नगर पर्षद के सफाई कर्मियों की कई सप्ताह तक चली हड़ताल के कारण शहर सहित विभिन्न छठ घाटों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. स्थिति यह है कि पहले अर्घ्य के दिन तक घाटों और मुहल्लों की सफाई नप के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है. प्रभात खबर की टीम ने शुक्रवार की दोपहर को विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. जगह-जगह गंदगी का आलम दिखा. लखारी छठ घाट को छोड़ शास्त्रीनगर, अरघाघाट, शिवघाट, दीनदयाल घाट की स्थिति अब भी बदतर है.
स्थानीय लोगों ने की लखारी तालाब की सफाई : लखारी छठ घाट साफ-सुथरा था.स्थानीय राहुल कुमार ने बताया कि युवाओं की मदद से लखारी तालाब को अर्घ्य देने लायक बनाया गया है. घाट में एक बोर्ड टांगकर कूडा कचरा फेकने वालों पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाने की बात कही है. लखारी तालाब में स्थानीय लोगो के अलावा मोहनपुर, बोडो, शिवपुरी, कृष्णानगर, पासवान टोली के लोगों की भीड यहां अर्घ्य देने आते है.
झरियागादी: मुखिया ने साफ कराया घाट: झरियागादी छठघाट में स्थानीय मुखिया कृष्णा ठाकुर उर्फ साठू ठाकुर ने घाट की सफाई में अहम भूमिका निभायी. यह है मुफस्सिल इलाके में, लेकिन शहरी क्षेत्र के करबला रोड, गरहाटांड की बड़ी आबादी यहां अर्घ्य देती .
शास्त्रीनगर: घाट के किनारे फैली थी गंदगी
दोपहर 12.30 बजे प्रभात खबर की टीम शास्त्रीनगर छठघाट पहुंची. इसी बीच स्थानीय विधायक भी वहां पहुंचे. वहां का आलम देख स्थानीय विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने भी नाराजगी जतायी. कहा कि मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद घाट की स्थिति ऐसी है. शास्त्रीनगर छठघाट पर बिखरी गंदगी ही वहां का हाल बयां कर रही थी. यहां स्थानीय लोगों के अलावा कृष्णानगर, फुलवरीडीह, बोडो, पचंबा, चैताडीह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.
नहीं दिखेगी गंदगी : अध्यक्ष
नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि अभी दो दिन का समय है. कहा कि छठ घाट पर भीड़ रविवार से पहले अर्ध्य के समय लगेगी. कहा कि शहरी क्षेत्र के छठ घाटों की सफाई को ले युद्वस्तर पर काम किया जा रहा है. लोगों को अर्ध्य के समय कहीं भी गंदगी नजर नहीं आयेगी. उन्होंने इस बात से इंकार किया कि अरघाघाट में शुक्रवार को गंदगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola