सहदेव, रजनी, विनोद, मो. सिराज व सदानंद बने उपाध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 8:23 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष महेश राम ने सोमवार को जिला कमेटी की घोषणा की है. पावर हाउस स्थित बाबूलाल मरांडी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी की सूची जारी की. सहदेव शर्मा, रजनी कौर, विनोद वर्मा, मो. सिराज इमाम पप्पू व सदानंद साव को उपाध्यक्ष, सुमन कुमार […]

विज्ञापन
गिरिडीह : झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष महेश राम ने सोमवार को जिला कमेटी की घोषणा की है. पावर हाउस स्थित बाबूलाल मरांडी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी की सूची जारी की.
सहदेव शर्मा, रजनी कौर, विनोद वर्मा, मो. सिराज इमाम पप्पू व सदानंद साव को उपाध्यक्ष, सुमन कुमार सिन्हा महासचिव, अरविंद गुप्ता, सुकेज हेंब्रम, मो. मंजूर अंसारी, बमशंकर उपाध्याय व सुरेश प्रसाद मंडल को सचिव, नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी को कोषाध्यक्ष, शोभा यादव को जिला प्रवक्ता, राजेश जायसवाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है.
झाविमो नेता नुनूलाल मरांडी ने कहा कि जिले में सशक्त कमेटी की घोषणा की गयी है. रघुवर सरकार की स्थानीय नीति के खिलाफ 11 व 12 जून को आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी. श्री मरांडी ने कहा कि स्थानीय नीति के मामले में झामुमो दिखावा कर रहा है. जब झामुमो सत्ता में थी तो उस वक्त स्थानीय नीति की घोषणा क्यों नहीं की? रघुवर सरकार द्वारा बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए स्थानीय नीति की घोषणा की गयी है.
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि जिला कमेटी में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है. उन्होंने कहा कि 23 मई को रांची में महाधिवेशन है. मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रणव वर्मा, कुसुम सिन्हा, सत्यनारायण दास, राजेश जायसवाल, सुरेश मंडल, महेंद्र वर्मा समेत कई नेता मौजूद थे.
कार्यसमिति सदस्य :राजेंद्र चौधरी, मो. इमरान अंसारी, मो. मकसूद आलम, गोपी रविदास, सुनील सेठ, रामचंद्र ठाकुर, प्रह्लाद सिंह, सुरेश मंडल, मो. इलियास अंसारी, मो. अब्दुल सत्तार, संजीत राम, सुनील सिंह, पवन कुमार साव, मो. यूसुफ आजाद, अविनाश स्वर्णकार, सुनीता गुप्ता, छत्रधारी वर्मा, प्रकाश सिन्हा, मो. रज्जाक अंसारी, मो. सलीम जावेद, रामदेव यादव, मनीष मंडल, लालजीत मरांडी, भोला साहू, सुरेश साव, प्राण बल्लभ भक्त, आरती मुर्मू, अर्जुन मंडल, नंदलाल मल्लाह, जगरनाथ गोप, प्रकाश सिंह, मनोज संगई, दीपक यादव, बांके बिहारी, अशोक डंगाईच, देवेश्वर सोरेन, मो. साकिर, रेणुलाल चौरसिया, रामप्रकाश सिंह, जयप्रकाश मंडल, मुन्ना सिंह, महेंद्र साव, मो. हाफिज फकरूद्दीन, अशोक सिंह, रंजीत किस्कू, रवींद्र यादव, मो. खलील रैन, मो. जमालुद्दीन खान, प्रवीण साहू, दयानंद राय, उदय साव, अनिता देवी, रामनारायण राम, मो. अरशदउल्लाह, कुमारी संगीता, पुष्पा वर्मा.
विशेष आमंत्रित सदस्य : डाॅ. सबा अहमद, प्रणव कुमार वर्मा, एचएन देव, लक्ष्मण स्वर्णकार, ज्योतिंद्र प्रसाद, गुरुसहाय महतो, दिनेश यादव, नुनूलाल मरांडी, सुरेश प्रसाद, बबलू पाठक, सत्यनारायण दास, मो. इकबाल, प्रदीप साहू, चुन्नूकांत, मीरा तिवारी, कुसुम सिन्हा, अजय रंजन सिंह, प्रो. छोटू प्रसाद साहू, रामेश्वर जायसवाल, अभिमन्यु राय, टेको रविदास, रामेश्वर सिंह, यूसुफ अंसारी, नौशाद आलम पप्पू, सीमा देवी व विजेंद्र माथुर.
आमंत्रित सदस्य : विदेशी पासवान, रामदेव सिंह, मो. जिबरैल अंसारी, दिलीप पासवान, मो. जसीमुद्दीन अंसारी, मो. क्यूरी रफीक, मो. रशीद, शंकर सिंह, रोहित वर्मा, मो. मकसूद, सीताराम मरीक, सुनील गोस्वामी, मनोज मंडल, अजय गुप्ता, बासुदेव सिंह, जनार्दन राय, भानु शर्मा, अशोक यादव, अनवर अंसारी, मो. अकबर अंसारी, उमाचरण पहाड़ी, दुलारी सिन्हा, जानकी देवी, नजमा खातून, खागो मंडल, सुलेमान अंसारी, अजीत सिंह, मो. फिरोज, मो. अमीनुद्दीन, संतोष पांडेय व मो. जहांगीर अंसारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola