आशीष बना गिरिडीह टॉपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2016 9:17 AM

विज्ञापन

झारखंड में 10वीं व 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर गिरिडीह/रांची : आइसीएसइ बोर्ड ने कक्षा 10 वीं (आइसीएसइ) और 12 वीं (आइएससी) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. झारखंड के बच्चों ने दोनों परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है. 10 वीं में िगरिडीह िस्थत कार्मेल स्कूल के आशीष कुमार 96.0 […]

विज्ञापन
झारखंड में 10वीं व 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर
गिरिडीह/रांची : आइसीएसइ बोर्ड ने कक्षा 10 वीं (आइसीएसइ) और 12 वीं (आइएससी) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. झारखंड के बच्चों ने दोनों परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है.
10 वीं में िगरिडीह िस्थत कार्मेल स्कूल के आशीष कुमार 96.0 प्रतिशत अंक लाकर िजला टॉपर बने हैं. यहां बता दें िक 10 वीं में झारखंड से 10,427 परीक्षार्थी (5,553 लड़के, 4,874 लड़कियां ) परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 98.72 प्रतिशत ने सफलता पायी. 99.16 प्रतिशत लड़कियों और 98.34 प्रतिशत लड़कों को सफलता मिली है.
वहीं, 12 वीं में राज्य से 4,193 परीक्षार्थी (2,028 लड़के, 2,165 लड़कियां) शामिल हुए थे. इनमें 96.47 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पायी. सफल विद्यार्थियों में 97.09 प्रतिशत लड़कियों व 95.8 प्रतिशत लड़के हैं. 10 वीं और 12 वीं दोनों क्लास में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया. 10 वीं में देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल के कुमार संभव को 98.6 फीसदी अंक मिला है. कुमार संभव राज्य में पहले स्थान पर रहे.
उन्हें कुल 493 अंक प्राप्त हुआ है. टॉप थ्री में इस बार सात विद्यार्थियों ने जगह बनायी है. तीन विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे, तीनों जमशेदपुर के हैं. 12वीं में नरवेराम इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर का आशुतोष कुमार 98.50 फीसदी अंक प्राप्त कर पहले स्थान रहे.
10वीं के स्टेट टॉप थ्री नाम स्कूल प्रतिशत अंक
कुमार संभव संत फ्रांसिस स्कूल देवघर 98.6
आशिष कुमार चर्च स्कूल बेलाडीह जमशेदपुर 98.4
प्रार्थना दास सेक्रेड हार्ट कानवेंट स्कूल जमशेदपुर 98.4
पीयूष अग्रवाल डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा जमशेदपुर 98.4
स्मृति प्रकाश कार्मेल जूनियर कॉलेज सोनारी जमशेदपुर 98.2
कशिका राय कार्मेल स्कूल धनबाद 98.2
आयूष अग्रवाल डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल कदमा जमशेदपुर 98.2
12वीं के टॉपर
नाम स्कूल प्रतिशत अंक
आशुतोष कुमार नरवेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल जमशेदपुर 98.50
प्रखर सिन्हा टैगोर एकेडमी जमशेदपुर 98.25
वाई आशुतोष भारद्वाज लिटिल फ्लावर स्कूल 98
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola