वज्रपात से जैप के चार जवान झुलसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 8:16 AM
विज्ञापन
जोभी में लगे स्वास्थ्य कैंप के समीप तैनात थे जवान दोपहर को बारिश के दौरान गिरा ठनका पीरटांड़. मधुबन के जोभी में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से जैप के चार जवान झुलस गये. प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया है. जोभी गांव में गुरुवार को जिला पुलिस […]
विज्ञापन
जोभी में लगे स्वास्थ्य कैंप के समीप तैनात थे जवान
दोपहर को बारिश के दौरान गिरा ठनका
पीरटांड़. मधुबन के जोभी में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात से जैप के चार जवान झुलस गये. प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया है.
जोभी गांव में गुरुवार को जिला पुलिस की ओर से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था. कैंप में सीआरपीएफ व जैप के जवानों की तैनाती की गयी थी. जैप के उक्त जवान जोभी स्थित विद्यालय से 500 गज दूर तालाब की तरफ थे. दोपहर 2.45 बजे अचानक वज्रपात हुआ और इसकी चपेट में जवान बुधन गोराईं, विनोद सोरेन, परिमल मोदी व राजेश कुमार तिवारी आ गये. पीरटांड़ थाना प्रभारी रुख्सार अहमद, मधुबन थानेदार रामलाल उरांव व साथी जवान सभी को कैंप में लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.
इधर घटना की सूचना मिलने पर एसपी अखिलेश बी वारियर, एएसपी कुणाल, पीरटांड़ बीडीओ विकास कुमार राय, सीओ यशवंत नायक भी पहुंचे. एसपी ने बताया कि सभी घायल जवानों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है.
गांडेय में महिला समेत चार आये चपेट में
गांडेय : गांडेय प्रखंड की बड़कीटांड़ पंचायत के महेशमुंडा तुरी टोला में गुरुवार की शाम वज्रपात से महिला समेत चार लोग झुलस गये. झमाझम बारिश के बीच टोला स्थित नरेश तुरी के घर के पास एक पेड़ पर ठनका गिरा. इसकी चपेट में टोला निवासी नरेश तुरी के घर की महिला सदस्य रूबी देवी और पड़ोस के तीन लोग आ गये . सूचना पर जिप सदस्य के प्रतिनिधि सदानंद राणा ने सभी को महेशमुंडा स्थित क्लिनिक में भर्ती कराया.
डुमरी में ठनका से बच्चे की मौत
डुमरी : डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी स्थित नीमाटोला में गुरुवार को वज्रपात से एक बच्चे की मौत हो गयी. नीमाटोला में तेज बारिश के साथ ओले पड़ रहे थे. मिथलेश मंडल का 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना घर से बाहर निकला और ओला चुनने लगा. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. इधर इसी थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में ठनका गिरने से एक मवेशी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










