कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2016 8:16 AM
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर पुलिस ने सोमवार की सुबह जीटी रोड से एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक जो अपराधी प्रवृति का है, हेसला स्थित अशोक रिसोर्ट के पास अपराध की मंशा से घूम रहा है़ इसके बाद बगोदर थाना […]
विज्ञापन
बगोदर : बगोदर पुलिस ने सोमवार की सुबह जीटी रोड से एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक जो अपराधी प्रवृति का है, हेसला स्थित अशोक रिसोर्ट के पास अपराध की मंशा से घूम रहा है़
इसके बाद बगोदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, सअनि हरि सोरेन जवानों के साथ पहुंचे और होटल के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान मो़ इसराइल अंसारी (पिता सदाकत हुसैन ग्राम बडकी बेरगी, थाना डुमरी) के रूप में की गयी. पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा, एक 315 की गोली और मोबाइल बरामद किया. श्री शर्मा ने बताया कि वर्ष 2008 में हजारीबाग जिले के गोरहर थाना अंतर्गत एक डकैती कांड में इसराइल अंसारी संलिप्त था़ इस मामले में वह 27 महीने हजारीबाग जेल में रहा है़ वहीं गिरिडीह जिले के डुमरी थाना अंतर्गत एक आपराधिक मामले में पूर्व में भी वह जेल जा चुका है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










