त्रस्त महिलाओं का गुस्सा फूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2016 8:11 AM
विज्ञापन
अल्टीमेटम. 15 दिनों में जलापूर्ति नहीं हुई तो होगा चक्का जाम सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनी खुर्द पंचायत के राजनगर गांव में पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. महिलाओं ने जलापूर्ति की मांग को लेकर सीसीएल प्रबंधन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. गांव में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधरी […]
विज्ञापन
अल्टीमेटम. 15 दिनों में जलापूर्ति नहीं हुई तो होगा चक्का जाम
सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनी खुर्द पंचायत के राजनगर गांव में पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. महिलाओं ने जलापूर्ति की मांग को लेकर सीसीएल प्रबंधन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. गांव में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं सुधरी तो बनियाडीह-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है.
गिरिडीह : दलित बहुल 150 परिवारों का राजनगर गांव काफी दिनों से पेयजल की समस्या से त्रस्त है. यहां की महिलाएं गोलबंद होकर शनिवार को सीसीएल के सिविल विभाग गयीं व प्रबंधन को अपनी समस्या से अवगत कराया.
हालांकि इस गांव से सटे प्रेमनगर, जोकटियाबाद, गांधीनगर में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है, पर राजनगर में न तो सीसीएल की ओर से पेयजलापूर्ति होती है और न ही आबादी के अनुरूप चापाकल लगाये गये हैं. एक दशक पूर्व बसने से लेकर आज तक यह समस्या यथावत है. गांव के तीन चापाकलों में दो खराब हैं. ग्रामीण प्रदूषित पानी से स्नान करने को विवश हैं. आधा दर्जन से अधिक छोटे बच्चों के अलावे दर्जनाधिक महिलाओं को चर्म रोग हो गया है. एक तो पेयजल संकट की परेशानी और दूसरे चर्म रोग से सभी खासे परेशान हैं.
प्रबंधन की लापरवाही : वार्ड नंबर पांच की पार्षद बुल्लू देवी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन इस गांव के साथ उपेक्षापूर्ण बरताव कर रहा है. डेढ़ सौ परिवारों के इस गांव में सुविधा नगण्य है. बताया कि महिलाएं गंदे नाले में स्नान करने को विवश हैं. छोटे-छोटे बच्चों व कई महिलाओं को चर्म रोग हो गया है. वार्ड नंबर चार की वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र में रहने के बाद भी प्रबंधन पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर रहा.
मौके पर इनके अलावे डोली देवी, चंपा देवी, सुमित्रा देवी, तारा देवी, शांति देवी, चिंता देवी, मीना देवी, भारती देवी, उषा देवी, सोनिया देवी, जानकी देवी, उर्मीला देवी, नेमिया देवी, चंद्रावति देवी, सुमा देवी आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










