???? ????? : 42 ???????????? ?? ??? ??????? ????
जिला परिषद : 42 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन परचे चित्र परिचय : 65 – नामांकन पत्र का जायजा लेने पहुंचे चुनाव प्रेक्षकगिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन गिरिडीह, जमुआ व गांडेय प्रखंड से 40 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र […]
जिला परिषद : 42 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन परचे चित्र परिचय : 65 – नामांकन पत्र का जायजा लेने पहुंचे चुनाव प्रेक्षकगिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन गिरिडीह, जमुआ व गांडेय प्रखंड से 40 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रवींद्र कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं दूसरे चरण के लिए गावां व तिसरी प्रखंड से एक-एक जिप सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा. जबकि बेंगाबाद व देवरी प्रखंड से एक भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. इस दौरान चुनाव प्रेक्षक भवानी प्रसाद लाल दास ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी से ली. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास भी मौजूद थे. जिला परिषद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी गिरिडीह : प्रमीला मेहरा, अनिता कुमारी, सावित्री देवी, बबीता देवी, संजु देवी, मैमुन खातून, शांति मरांडी, निर्जला देवी, सुशीला रविंकर, लैला बानो, गीता देवी, शगुफ्ता तसलीम, अनिता देवी व रूकनी देवीजमुआ : विवेकानंद पांडेय, विजय कुमार चौरसिया, मो निजामुद्दीन, वीरेंद्र कुमार वर्मा, जहांगीर रैन, प्रदीप यादव, सत्यप्रकाश श्यामता, दिलीप कुमार, रामानंद सिंह, केदार प्रसाद यादव, मंजूर अंसारी, मुकेश कुमार वर्मा, जानकी देवी, प्रियंका प्रसाद, यशोदा देवी, किरण देवी, अनिता देवी, सरिता कुमारी, प्रभा वर्मा, रंजना अग्रवालगांडेय : बाबूलाल हांसदा, श्यामकिशोर हांसदा, यूनुस अंसारी, पम्मी देवी, समीदा खातून, हींगामुनि देवीगावां : रामलखन रामतिसरी : सत्यनारायण प्रसाद यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










