गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास 

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

International Yoga Day: गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 19-20 जून तक योग अभ्यास शिविर चल रहा है. डीसी और एसपी समेत अधिकारियों ने योगाभ्यास किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा 

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है. इसी कड़ी में गिरिडीह स्टेडियम में 19-20 जून तक चलने वाले दो दिवसीय योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मी और योग प्रशिक्षक मिलकर विभिन्न योगासन का अभ्यास कर रहे हैं, जिससे 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. 

डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास

शिविर में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने योगाभ्यास किया. जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों ने योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन किए. यह आयोजन जिला आयुष समिति की ओर से करवाया जा रहा है. 

21 जून योग दिवस को लेकर अभ्यास जारी 

21 जून योग दिवस को लेकर अभ्यास जारी 

वहीं पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी करना है. 

डीसी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही 

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि योग से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं. जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी योग दिवस पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola