एसआइआर से लंबित काम शीघ्र निपटायें, वरना होगा आंदोलन : फॉरवर्ड ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ से बात करती फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम. | Prabhat Khabar Network

गांडेय में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने जन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मुलाकात की। काम में देरी होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की. पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव आदि शामिल थे.

श्री यादव ने कहा कि पिछले एक महीने से भी अधिक समय से एसआइआर के कारण प्रखंड व अंचल से जुड़े कई कार्य पेंडिंग हैं. इसलिए अब लोगों के पेंडिंग कार्यों को शीघ्रता से निपटाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि रवैया यही रहा, तो शीघ्र ही प्रभावितों को लेकर प्रखंड कार्यालय में बड़ा आंदोलन करेंगे.

मौके पर जितेंद्र यादव, भागीरथ पंडित, विष्णु कोल, अर्जुन कोल, बिरजू कोल, अख्तर अंसारी, रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola