जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में अनियमितता पर अभाविप ने उठाये सवाल
प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
अभाविप ने झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की है। युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों में अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाये. परिषद ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम, उत्तर पुस्तिका, मूल्यांकन पत्रक और मूल्यांकन प्रक्रिया में हेरफेर, अधिकारियों की गिरफ्तारी, निजी एजेंसियों तथा आयोग के पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका और कई परीक्षाओं के स्थगित होने से भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों और जांच एजेंसियों के समक्ष आये तथ्यों से युवाओं का सरकारी भर्ती प्रणाली पर भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है.
जिला संयोजक नीरज चौधरी व स्टूडेंट्स फॉर सेवा के सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










