मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया आरोपी(ग्रीन टी शर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांडेय के मोहनडीह गांव में मोबाइल चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

गांडेय. ग्रामीणों ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते शुक्रवार को रंगेहाथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने कांड अंकित कर दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार गांडेय गुली राणा के घर में एक युवक चुपके से दाखिल हुआ और मोबाइल चोरी कर भाग गया. भागने के दौरान चोर का चप्पल गूली के घर पर ही छूट गया. कुछ देर बाद युवक चप्पल लेने वापस आ गया. इस बीच घर में चप्पल लेने आये युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद (कोईमारा) निवासी देवनारायण वर्मा के रूप में हुई है. सूचना पर गांडेय पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने युवक के खिलाफ कांड (संख्या-44/26) अंकित कर जेल भेज दिया. बताया कि युवक पूर्व में भी मोबाइल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola