लायंस क्लब ऑफ राजधनवार को मिले नये पदाधिकारी, जानें किसे सौंपी गयी कौन सी जिम्मेदारी
चयनित अध्यक्ष का स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह में लायंस क्लब राजधनवार का 37वां पदस्थापना समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान रवि वर्मा को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव और आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. क्लब ने जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया.
गिरिडीह. लायंस क्लब ऑफ राजधनवार का 37वां पदस्थापना समारोह रविवार को श्रीराम बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि सह पदस्थापना पदाधिकारी एवं उप जिलापाल सुजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि गणेश प्रसाद सिंह, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजुमदार और पूर्व जिलापाल राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया.
रवि वर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
समारोह के दौरान सत्र 2026-27 के लिए रवि वर्मा को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को सचिव और आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. क्लब के अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया.
इस अवसर पर क्लब में शामिल नये सदस्यों को अतिथियों ने सेवा कार्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी. इसके बाद उन्हें बैज लगाकर क्लब में स्वागत किया गया.
जरूरतमंदों की सेवा पर जोर
समारोह में अतिथियों ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा और समाजहित के कार्यों को बढ़ावा देना है. संस्था विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है.
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने तथा क्लब की सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने की अपील की.
क्लब के सदस्य और गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, शिवनंदन प्रसाद, प्रो. अनिल बरनवाल, विकास संथालिया, दीपक कुमार सोनी, सहदेव बरनवाल, विजय कसेरा, सुधीर अग्रवाल, मुन्ना बरनवाल, अरविंद कुमार, दीप शंकर, पंकज कुमार, संदीप कुमार, मधुलिका देवी, नीतू देवी, ममता मोदी, सोनी मोदी, रेखा देवी, संगीता देवी, अर्चना देवी, कंचन देवी, सरिता देवी और सविता देवी सहित क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: गिरिडीह में देर रात 407 और ट्रक की भीषण टक्कर, उड़ गए परखच्चे; हादसे के बाद उठने लगे गंभीर सवाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए