गिरिडीह में देर रात 407 और ट्रक की भीषण टक्कर, उड़ गए परखच्चे; हादसे के बाद उठने लगे गंभीर सवाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुआ थाना क्षेत्र में देर रात ढिबरा लदे 407 और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना ने क्षेत्र में ढिबरा के अवैध परिवहन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

गिरिडीह. जमुआ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-चितरडीह मुख्य मार्ग पर अरवाटांड़ के समीप रविवार देर रात ढिबरा लदे 407 वाहन और कोयला लदे ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

बताया जाता है कि ढिबरा लदा 407 वाहन पचंबा की ओर जा रहा था, जबकि कोयला लदा ट्रक जमुआ की दिशा से आ रहा था. इसी दौरान अरवाटांड़ के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने पर जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली.

चालकों के फरार होने से कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले से संबंधित जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है. दोनों वाहनों के चालक मौके पर मौजूद नहीं थे, इसलिए फिलहाल टक्कर के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

ढिबरा लदे वाहन के परिचालन पर सवाल

हादसे के बाद क्षेत्र में ढिबरा के परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ढिबरा के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो रात के समय ढिबरा लदा वाहन मुख्य मार्ग से कैसे गुजर रहा था.

लोगों ने रात में ऐसे वाहनों के परिचालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ढिबरा लदे वाहन के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. मामले की पुलिस जांच और संबंधित विभागों की कार्रवाई के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: पथराटांड़ के पास डस्ट लदा हाइवा पलटा, चालक घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola