बेंगाबाद में नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया युवक, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में एक युवक को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और वीडियो बनाने का भी आरोप है.

विज्ञापन

गिरिडीह. बेंगाबाद थाना क्षेत्र की झलकडीहा पंचायत के एक गांव में शनिवार रात परिजनों ने एक युवक को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गये और युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी.

विज्ञापन

रविवार को नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा, जबकि आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

शौचालय जाने की बात कहकर निकली थी नाबालिग

आवेदन के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे नाबालिग शौचालय जाने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान घर के बगल झाड़ी में उसे एक युवक के साथ देखा गया. इसके बाद परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुट गये.

आवेदन में युवक की पहचान चपुआडीह पंचायत के एक गांव निवासी के रूप में बतायी गयी है. हालांकि, नाबालिग की पहचान से संबंधित कोई विवरण प्रकाशित नहीं किया जा रहा है.

शादी का प्रलोभन और वीडियो बनाने का आरोप

नाबालिग की मां ने आवेदन में आरोप लगाया है कि युवक और नाबालिग के बीच पहले से संबंध था. आरोप है कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो भी बना लिया. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग के गर्भवती होने पर युवक ने दवा देकर गर्भपात कराया और किसी को जानकारी देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, जांच एसआई को

थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा और आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई विजय मंडल को सौंपी गयी है.

ये भी पढ़ें: चिचाकी स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मिला महिला का शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola