VIDEO : गिरिडीह के चंदौरी रोड पर बाइक चोरी की कोशिश, जानें भीड़ ने पकड़कर क्या किया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के चंदौरी रोड पर एक युवक बाइक चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया. स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे रंगेहाथ पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के चंदौरी रोड में रविवार को बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गयी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

बाइक चोरी का प्रयास करते पकड़ा गया

बताया जाता है कि चंदौरी रोड में एक युवक बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गयी. लोगों को संदेह होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान युवक की पिटाई भी की गयी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी. इसके बाद पुलिस ने युवक से चोरी के प्रयास के संबंध में पूछताछ शुरू की.

अभियुक्त के पास से मास्टर चाबी बरामद

पुलिस के अनुसार, युवक के पास से बाइक चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली मास्टर चाबी बरामद की गयी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक बाइक चोरी के प्रयास में अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है.

फिलहाल पुलिस की ओर से युवक की पहचान और उसके खिलाफ दर्ज होने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है. पुलिस जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: गिरिडीह की 700 महिलाओं ने बनाया आत्मनिर्भरता का नया मॉडल, जानें चतरो आमसभा में आजीविका को लेकर क्या हुआ फैसला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola