Giridih में जंगली बिरनियों का आतंक, 100 से ज्यादा घायल और 4 की मौत; अब महिला पर हमला

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा प्रकोप, दहशत में लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में जंगली बिरनियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. अब तक 100 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं और चार की जान जा चुकी है. हाल ही में खेत जा रही एक महिला पर बिरनियों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

विनोद पांडेय की रिपोर्ट

विज्ञापन

गिरिडीहः गिरिडीह में जंगली बिरनियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गावां प्रखंड में अब तक बिरनियों के हमले में 100 से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. ताजा खबर गावां थाना क्षेत्र की बादीडीह पंचायत के भिखी गांव की है जहां रविवार की सुबह खेत की ओर गई एक महिला पर जंगली बिरनियों के झुंड ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है.

ये भी पढ़ें- 70 साल बाद भी बैरांव स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, कीचड़ में जाते हैं बच्चे

महिला पर अचानक झुंड ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, गावां थाना क्षेत्र स्थित बादीडीह पंचायत के भिखी गांव निवासी दुलारी देवी (55 वर्ष), पति जगदीश महतो, रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत की ओर गई थीं. इसी दौरान अचानक जंगली बिरनियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया. बिरनियों ने महिला के माथे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में डंक मारकर उन्हें घायल कर दिया.

हमले के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ काजिम खान ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था गांधी, अगले दिन खेत में मिली लाश; ससुर फरार

अब तक चार लोगों की हो चुकी है मौत

प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली बिरनियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. अब तक बिरनियों के हमले में सौ से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. बिरनियों के बढ़ते प्रकोप को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी है. लोगों का कहना है कि लगातार हमले के बावजूद बिरनियों को भगाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है. वहीं, वन विभाग की ओर से भी इस मामले में चुप्पी साधे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola