पुरुलिया महाजुटान में शुभेंदु अधिकारी का 'जयराम महतो' पर पलटवार, कहा- 'चुनावी नेताओं के बहकावे में न आए कुड़मी समाज'

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी और जयराम महतो की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आयोजित कुड़मी करमा महोत्सव में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इशारों-इशारों में जयराम महतो पर हमला बोलते हुए कुड़मी समाज को सचेत किया.

विज्ञापन

Kudmi Maharally, पुरुलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आयोजित भव्य 'कुड़मी करमा महोत्सव सह महाजुटान रैली' में तीखी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली है. रैली में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रदेश के प्रमुख नेता शामिल रहे. इस दौरान बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बिना नाम लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो पर इशारों इशारों में करारा हमला बोला है. उन्होंने वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कुड़मी समाज को सचेत करते हुए कहा कि समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो उनकी मांगों को सही राजनीतिक और संवैधानिक पटल पर रख सके, न कि केवल चुनावी रैलियों तक सीमित रहे.

विज्ञापन

'बीजेपी के पैसे से रैली का फैलाया जा रहा भ्रम'

शुभेंदु अधिकारी ने रैली के आयोजक अजीत महतो की बात का हवाला देते हुए कहा, "अजीत दा बता रहे थे कि झारखंड में एक नए नेता आए हैं, जो दावा कर रहे हैं कि यह रैली बीजेपी के पैसे से हो रही है." उन्होंने युवाओं से अपील की है कि कुड़मी समाज किसी के बहकावे में न आए और अपनी संस्कृति, कुड़माली भाषा और एसटी (ST) दर्जे जैसे वाजिब अधिकारों के लिए सही दिशा में एकजुट होकर संघर्ष करे.

ये भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा की जांच पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग से गरमाया मामला

कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने का आश्वासन

रैली के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कुड़मी समाज की वर्षों पुरानी भाषाई मांग पर बड़ा आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से बात रखी जा रही है और इस दिशा में सकारात्मक पहल जारी है.

क्या कहा था कुड़मी महारैली के बारे में जयराम महतो ने

दरअसल कुछ दिन पहले जयराम महतो ने पुरुलिया में आयोजित होने वाले कुड़मी महारैली पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि इस भव्य करम महोत्सव और महाजुटान के पीछे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीधा राजनीतिक हाथ है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर यह विशुद्ध रूप से समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम है तो यह अच्छी बात है और वे इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं. जयराम ने पहले ही इस कार्यक्रम से दूरी बना ली थी.

ये भी पढ़ें: रांची में घर के बाहर खड़ा ऑटो रातों रात गायब, सुबह उठा चालक तो मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola