पथराटांड़ के पास डस्ट लदा हाइवा पलटा, चालक घायल
सड़क पर पलटा हाइवा | Prabhat Khabar Network
देवरी के पथराटांड़ गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहां डस्ट लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में हाइवा चालक घायल हो गया, जिससे जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ.
देवरी (गिरिडीह) जमुआ - चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ गांव के पास सोमवार को डस्ट (फ्लाई ऐश) लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में हाइवा चालक कोडरमा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी सिकंदर यादव घायल हो गए. घायल चालक सिकंदर यादव के अनुसार, वह हाइवा संख्या JH11 05-DS8312 में डस्ट (फ्लाई ऐश) लादकर देवघर जा रहे थे. इसी दौरान पथराटांड़ गांव के पास अचानक हाइवा का संतुलन बिगड़ गया. अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा के सड़क पर पलट जाने से मार्ग वन - वे हो गया, जिससे जमुआ - चकाई मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए भेजा गया।.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए