फर्जी एपीके फाइल भेज ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते साइबर डीएसपी आरके राणा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह पुलिस ने फर्जी गैस बिल अपडेट एपीके फाइल भेजकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

गिरिडीह. एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना अंतर्गत तेलोडीह के समीप मनियामारी गांव जाने वाली सड़क किनारे बैठकर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं. इस सूचना पर साइबर थाना प्रभारी पुनि रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसकी जानकारी साइबर डीएसपी आरके राणा ने प्रेसवार्ता में दी. डीसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया वे फर्जी सिम और फर्जी व्हाट्सएप नंबरों से गैस बिल अपडेट नाम का फर्जी एपीके फाइल लोगों को भेजकर बिल अपडेट के नाम पर ठगी करते थे. इस संबंध में साइबर थाना में कांड (सं0-24/2026) दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी चिकसोरिया (थाना अहिल्यापुर) का संतोष मंडल और बेहरवाटाड़ (थाना बिरनी) का निवासी छोटू कुमार मंडल है. दोनों के पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किये गये. बताया गया कि संतोष पूर्व में भी दो साइबर मामलों में जेल जा चुका है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola