बिहार से चोरी ट्रक गिरिडीह में मिला

Updated:
विज्ञापन

-मुफस्सिल थाना पुलिस ने चुंगलो गांव में छापेमारी कर दो को पकड़ा गिरिडीह. बिहारशरीफ से चोरी ट्रक को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरिडीह के चुंगलो गांव से गुरुवार को बरामद किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है . एसपी कुलदीप द्विवेदी को सूचना मिली थी कि गिरिडीह में चोरी का ट्रक […]

विज्ञापन
-मुफस्सिल थाना पुलिस ने चुंगलो गांव में छापेमारी कर दो को पकड़ा
गिरिडीह. बिहारशरीफ से चोरी ट्रक को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरिडीह के चुंगलो गांव से गुरुवार को बरामद किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है . एसपी कुलदीप द्विवेदी को सूचना मिली थी कि गिरिडीह में चोरी का ट्रक बेचने की तैयारी की जा रही है. इसी सूचना पर एसपी ने डीएसपी शंभु कुमार सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया.
डीएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने गुरुवार सुबह दलबल के साथ उग्रवाद प्रभावित चुंगलो में छापामारी की. उनके साथ सअनि सुनील कुमार सिंह व आरएन मुंडा और जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया. पुलिस चुंगलों के जंगल में काफी देर खोजबीन करती रही. कई घंटे की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मंटू रवानी के घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया.पूछताछ में मंटू ने बताया की उसने एक ट्रक चोरी की है और उसे गांव में छिपाकर रखा है. मंटू की निशानदेही पर थाना प्रभारी ने ट्रक को बरामद कर लिया.
21 दिन पूर्व हुई थी चोरी: थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया की छानबीन में पता चला कि आठ अक्तूबर को बिहारशरीफ के लहेरी बाजार समिति से बीआर 21एफ/9055 नंबर का ट्रक की चोरी हुई थी. मंटू ने ही बाजार समिति में खड़े ट्रक की चोरी की थी. बताया जाता ट्रक एसके परदेशी का है जो बिहारशरीफ का रहनेवाला है.
दो गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने बताया कि कांड में मंटू के अलावा सुरेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को जेल भेजा जायेगा.
नंबर बदलकर बेचने की थी तैयारी
पुलिस ने बताया कि ट्रक को टपाने के बाद मंटू ने हंडाडीह के सुरेश पांंडेय और उसके पुत्र के साथ मिलकर ट्रक को बेचने की तैयारी कर ली थी. ट्रक का नंबर बदल कर इसे चुंगलों में छिपा दिया था. वहीं ग्राहक की खोज भी शुरू कर दी गयी थी. इस बीच पुलिस को इस मामले की भनक लग गयी और छापेमारी शुरू कर दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola