गिरिडीह नगर निगम: बोले मुख्यमंत्री रघुवर दास- शहर में भी बनायेंगे भाजपा की सरकार

गिरिडीह : केंद्र व राज्य के बाद शहर में भी भाजपा सरकार का गठन करना है. इसके लिए भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ संकल्पित होकर अपना दायित्व निभाने की जरूरत है. शहर में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र व राज्य की विकास योजनाओं को द्रूत गति से क्रियान्वित कर […]
गिरिडीह : केंद्र व राज्य के बाद शहर में भी भाजपा सरकार का गठन करना है. इसके लिए भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईमानदारी के साथ संकल्पित होकर अपना दायित्व निभाने की जरूरत है. शहर में भाजपा की सरकार बनने पर केंद्र व राज्य की विकास योजनाओं को द्रूत गति से क्रियान्वित कर गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के लोगों को लाभांवित करने का मार्ग प्रशस्त होगा. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही.
वह शनिवार को श्रीश्याम सेवा सदन में आयोजित भाजपा गिरिडीह नगर निगम कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपाईयों में जोश भरा. साथ ही मेयर व डिप्टी मेयर पद पर विजय हासिल करने का मूलमंत्र दिया. कहा कि पहली बार दलगत आधार पर चुनाव हो रहा है. कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ विजयी लक्ष्य को हासिल करें. उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की. कहा कि सामाजिक जीवन के विकास व निर्माण में स्थानीय निकाय की अहम भूमिका होती है.
उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से गिरिडीह की जनता ने भाजपा सांसद व विधायक को वोट दिया उसी तरह से विश्वास है कि भाजपा के मेयर व डिप्टी मेयर प्रत्याशियों को जितायेंगे. मुख्यमंत्री ने गिरिडीह शहर को स्वच्छ बनाने के लिए गिरिडीह की जनता का नमन करते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी. कहा कि प्रदेश के लगभग सभी शहर ओडीएफ(खुले में शौच मुक्त) हो चुके हैं.
दो अक्तूबर 2018 को स्वच्छ झारखंड की घोषणा कर इसे महात्मा गांधी के चरणों में सुपूर्द किया जायेगा. श्री दास ने कहा कि दीपावली तक हर घरों में बिजली पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. सरकार ने शहरी क्षेत्र का कायाकल्प किया है. नागरिक सुविधा के मद्देनजर विभिन्न विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




