Giridih News :जमुआ के तीनमहुआ गांव में मिला प्रतिबंधित पशु का सिर, तनाव

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 May 2026 11:37 PM

विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ गांव में रविवार को प्रतिबंधित पशु का सिर मिलने से तनाव पैदा हो गया. सिर गांव के सुनसान स्थान में मिला. इस घटना की खबर जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली लोग आक्रोशित है गये.

विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और घटना का विरोध करने लगे. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उत्तेजित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास शुरू किया गया. अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए.

पुलिस की मौजूदगी में किया गया दफन

शांति व्यवस्था बनाये रखने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से रोकने के लिए पुलिस और ग्रामीणों की आपसी सहमति से सिर को गांव के ही एक अन्य सुनसान स्थल पर ले जाकर दफन कर दिया गया.

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

समाज के प्रबुद्ध लोगों और ग्रामीणों ने इस की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. तगा ति यह क्षेत्र के सौहार्द को बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश है. पुलिस को इस मामले में त्वरित जांच कर शरारती तत्वों को बेनकाब करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

गांव में तैनात हैं जवान : इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है. फिलहाल शांति है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola