Giridih News :केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए ऑफलाइन लॉटरी आज
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 May 2026 10:59 PM
Giridih News :धनवार में नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक में नामांकन के लिए ऑफलाइन लॉटरी प्लस टू हाइस्कूल राजधनवार के कैंपस में सोमवार सुबह 10 बजे निकाली जायेगी.
इसकी जानकारी इस विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार झा ने दी. बताया कि कक्षा एक से पांच तक में कुल 200 सीटें हैं. इस तरह प्रति कक्षा यहां 40 सीट है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार इसमें कक्षा एक में 10 सीटें आरटीई के तहत आरक्षित हैं. सभी कक्षाओं में 15 प्रतिशत सीटें एससी के लिए, 7.5 प्रतिशत एसटी के लिए तथा 27 .5 प्रतिशत ओबीसी के लिए आरक्षित हैं. सर्विस कैटेगरी में प्राथमिकता के अनुसार सेलेक्शन होगा.
समिति की गयी है गठित
लॉटरी के लिए समिति गठित की गयी है. इसमें विद्यालय के चेयरमैन के एक, अभिभावक प्रतिनिधि दो, एडमिशन प्रतिनिधि एक, शिक्षक और प्राचार्य को शामिल किया गया है. लॉटरी के बाद दिनांक तीन जून से नामांकन शुरू होगा. क्षेत्र के लोगों में बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन कराने को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










