RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला

आरसीबी बनी चैंपियन (फोटो-सोशल मीडिया)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है.नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपने दबदबे को बरकरार रखा.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों ओपनर जल्दी ही पवेलियन हो गए.
वाशिंगटन सुंदर का अर्धशतक
उसके बाद निशांत सिंधु 20 और जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान वाशिंगटन सुंदर एक छोर पर टिके रहे और रन बनाते रहे. हालांकि, इसी बीच अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हो गए. सुंदर अंत तक टिके रहे और 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर की पारी के बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 3 विकेट चटकाए. उसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2 और जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए.
तेज शुरुआत के बाद आरसीबी को लगे दो झटके
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने 4 ओवर के अंदर ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया. 62 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद 63 के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर चलते बने.
कोहली के अर्धशतक से जीता आरसीबी
वहीं एक छोर पर विराट कोहली टिके रहे. इस दौरान विराट को रजत पाटीदार का साथ मिला. लेकिन रजत पाटीदार भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. 89 के स्कोर पर तीसरा और 91 के स्कोर पर चौथा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर चलते बने. उसके बाद कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली अंत तक टिके रहे. कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली. गुजरात के लिए राशिद खान ने 2, कगिसो रबाडा ने 1 और सिराज ने 1 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: किंग कोहली के सिक्सर पर झूम उठीं अनुष्का शर्मा, स्टैंड्स से लुटाया पति पर प्यार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










