रांची: चिलचिलाती धूप में सर्वेश्वरी समूह ने बांटे 100 हाथ पंखे, बेजुबानों के लिए छतों पर रखवाए 1000 सकोरे

Updated:
विज्ञापन
Sarveshwari Samooh Ranchi

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रांची में पंखे का वितरण करते श्री सर्वेश्वरी समूह संस्था से जुड़े लोग

Sarveshwari Samooh Ranchi: रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा रांची) द्वारा भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष जनसेवा अभियान चलाया गया. संस्था द्वारा रातू स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय बाजारों में ताड़ के पत्तों से बने 100 हाथ पंखे बांटे गए. इसके साथ ही, राहगीरों के लिए पिस्का मोड़ और किशोर गंज समेत 5 जगहों पर ‘निःशुल्क प्याऊ सेवा’ शुरू की गई. साथ ही शहर में बेजुबान पक्षियों के लिए 1000 सकोरे (मिट्टी के बर्तन) और दाना वितरित किए गए.

विज्ञापन

Sarveshwari Samooh Ranchi, रांची: भीषण और चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह (शाखा रांची, अघोर पथ) की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर जनसेवा कार्यक्रम चलाया गया. समूह के ‘उन्नीस सूत्री कार्यक्रम’ के तहत जरूरतमंदों के बीच ताड़ के पत्तों से बने 100 हाथ पंखों का वितरण किया गया.

अस्पताल और बाजारों में बांटे गए पंखे

इस सेवा कार्य की शुरुआत रातू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई, जहां इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को हाथ पंखे सौंपे गए. इसके बाद ठाकुर गांव रोड स्थित काली मंदिर और आसपास के इलाकों में धूप में दुकान लगाने वाले सब्जी व फल विक्रेताओं को पंखे दिए गए ताकि उन्हें इस असहाय गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके.

Also Read: सरायकेला में संजय सेठ का बड़ा बयान, झारखंड में अवैध घुसपैठ बड़ी चुनौती, पहचान कर कार्रवाई होगी

5 प्रमुख चौक-चौराहों पर चल रही ‘निःशुल्क प्याऊ सेवा’

संस्था द्वारा राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शहर के 5 प्रमुख स्थानों पर ‘निःशुल्क प्याऊ सेवा’ चलाई जा रही है. यह सेवा पिस्का मोड़ (गुरु कृपा बिल्डिंग), किशोर गंज चौक, रातू स्वास्थ्य केंद्र के बगल, अशोक नगर (IDBI बैंक के पास) और बाजरा चौक पर ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक लगातार जारी रहेगी.

पक्षियों की जान बचाने के लिए 1000 सकोरों का वितरण

अभियान ‘पंछी को दाना-पंछी को पानी 2026’ के तहत न्यू मधुकम, रातू रोड, मोरहाबादी ऑक्सीजन पार्क और किशोर गंज समेत कई इलाकों में 1000 मिट्टी के सकोरे और दाने के पैकेट बांटे गए. लोगों से अपील की गई कि वे छतों पर पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें. इस मानवीय कार्य को सफल बनाने में समूह के रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समुद्र नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, समर प्रताप, सतीश मुंडा और यदुनाथ शाहदेव मुख्य रूप से सक्रिय रहे.

Also Read: सावधान! झारखंड में जनगणना के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल, OTP दिया या ज्यादा बात की तो अकाउंट साफ

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola