Giridih News :चार अलग-अलग परिवाद पत्र के आधार पर 25 के विरुद्ध केस
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 May 2026 11:31 PM
Giridih News :न्यायालय में दायर चार अलग-अलग परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में 25 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया. एक परिवाद देवरी थानांतर्गत तेलोडीह टिहरो से संबंधित दहेज उत्पीड़न का है.
पीड़िता कंचन देवी का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया तथा दूसरा विवाह करने का विरोध करने पर मां के साथ उसे भी पीटा गया. न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आधार पर देवरी थाना में आरोपी पति रंजीत कुमार, ससुर इंद्र यादव, सास मालती देवी, देवर कृष्ण प्रसाद यादव व नीतू देवी सभी ग्राम तेलोडीह के विरुद्ध कांड सं 46/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
छोटे-छोटे मामलों में न्यायालय की शरण
दूसरे मामले में देवरी थाना क्षेत्र के नावाडीह बरजोडीह गांव से संबंधित है. बरजोडीह गांव निवासी दिलीप चौधरी द्वारा न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आधार पर संजीत चौधरी, गौतम चौधरी सहित घसकरीडीह व बरजोडीह गांव के 11 लोगों के विरुद्ध देवरी थाना में कांड सं 47/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रार्थी के अनुसार घटना 26 अप्रैल 24 को अपनी खरीदी जमीन पर महुआ चुन रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने महुआ चुनने से मना करते हुए जान से मार देने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी. इधर, तीसरा मामला फूलनाडीह गांव से संबंधित है. फूलनाडीह की शेरुन खातून के न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आधार पर रशीद अंसारी, जुबैदा खातुन, दोनों ग्राम फुलनाडीह व आदम हुसैन, आसमा खातून, दोनों ग्राम मनकडीहा के विरुद्ध कांड सं 45/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
एक मामला जमडीहा गांव का
इधर, एक अन्य मामला जमडीहा गांव का है. जमडीहा के दीपक कुमार के न्यायालय में दायर परिवाद पत्र के आधार पर आरोपी पूजा कुमारी, नरेश दास, कलावती देवी, तीनों ग्राम चरघरा थाना जमुआ व दीपक दास ग्राम चंदूडीह थाना जमुआ के विरुद्ध कांड संख्या 48/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस बाबत देवरी की थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










