Giridih News :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 May 2026 11:39 PM
विज्ञापन
Giridih News :गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गांडेय बाजार के पास रविवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को अस्पताल पहुंचायी.
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. कुम्हारडीह का 25 वर्षीय गोल्डेन दास गांडेय से सामान लेकर घर जा रहा था. वहीं, बांसडीह का 19 वर्षीय मो रियाज अपने घर से गांडेय सामान खरीदने जा रहा था. इसी क्रम में पाठक मार्केट गांडेय के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गयी और दोनों घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से गोल्डेन दास को निजी वाहन से सीएचसी गांडेय ले जाया गया, जबकि मो रियाज काे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.
दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी
तिसरी थाना क्षेत्र के बरमसिया मोड़ के पास रविवार को दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट लगी. बताया गया कि चंदौरी निवासी धनेश्वर तुरी अपनी बाइक जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान बरमसिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे सेवाटांड़ के चंदन हेंब्रम की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें दोनों को गंभीर चोट लगी. वहीं, बाइक पर सवार अन्य एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










