IIT Madras vs IIT Bombay, कौन सा कॉलेज बनता है टॉपर्स की पहली पसंद

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
IIT Madras vs IIT Bombay: आईआईटी रुड़की की तरफ से जेईई एडवांस्ड का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है. टॉपर्स अपने पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIT मद्रास और IIT बॉम्बे में से कौन सा कॉलेज टॉपर्स को ज्यादा पसंद आता है.
IIT Madras vs IIT Bombay: इस बार जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट में भले ही AIR 1 दिल्ली जोन को मिला हो, लेकिन सबसे ज्यादा छात्रों को क्वालिफाई कराने की रेस में IIT Madras ने बाजी मार ली है. उसने IIT Bombay को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, ये IIT Zone की बात हो रही है. एडमिशन और टॉपर्स की पसंद की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे कई ज्यादा आगे है.
IIT Madras vs IIT Bombay: टॉपर्स की पहली पसंद कौन?
JEE एडवांस्ड (JEE Advanced) के टॉपर्स की पसंद की बात करें, तो आधिकारिक डेटा (JoSAA काउंसलिंग डेटा) के अनुसार IIT बॉम्बे लगातार स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है. हालांकि, NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास नंबर 1 पर रहता है, लेकिन जब बात देश के सबसे बेस्ट रैंकर्स (Top Rankers) की आती है, तो वे IIT बॉम्बे को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं.
पिछले साल यानी 2025 के जोसा (JoSAA) डेटा और रिपोर्ट्स के आधार पर दोनों कॉलेजों के बीच टॉपर्स की पसंद का पूरा विश्लेषण नीचे दिया गया है-
- टॉप 100 और टॉप 1000 रैंकर्स की पसंद: आईआईटी कानपुर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट और काउंसलिंग डेटा के अनुसार, टॉप रैंकर्स में आईआईटी बॉम्बे का दबदबा साफ दिखाई देता है.
- टॉप 100 रैंकर्स: पिछले साल सबसे टॉप के 100 स्टूडेंट्स में से 73 स्टूडेंट्स ने अकेले IIT बॉम्बे को चुना. इसके मुकाबले IIT मद्रास को केवल 6 स्टूडेंट्स ने चुना था. (बाकी स्टूडेंट्स IIT दिल्ली और अन्य जगहों पर गए).
- टॉप 200 रैंकर्स: इस ब्रैकेट में भी IIT बॉम्बे में 105 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया, जबकि IIT मद्रास को 35 स्टूडेंट्स ने चुना.
- टॉप 500 रैंकर्स: इसमें IIT बॉम्बे चुनने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 183 थी, जबकि IIT मद्रास को 77 स्टूडेंट्स ने पसंद किया.
- टॉप 1000 रैंकर्स: टॉप 1000 में से 252 स्टूडेंट्स ने IIT बॉम्बे और 152 स्टूडेंट्स ने IIT मद्रास में अपनी सीटें लॉक कीं.
पिछले साल के काउंसलिंग के दौरान देश के टॉप 66 रैंकर्स ने IIT बॉम्बे में ही कंप्यूटर साइंस की सीटें फुल कर दीं. वहीं IIT मद्रास में कंप्यूटर साइंस की शुरुआत AIR 116 से हुई और यह AIR 171 पर बंद हो गई.
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026: आरोही देशपांडे लड़कियों में रही टॉपर, जानें क्या थी उनकी स्ट्रैटजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










