झारखंड के इस दिग्गज नेता पर जमकर बरसे शिवराज सिंह चौहान, बोले- अपने कार्यकाल में खूब खाया बालू

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Oct 2024 8:42 AM

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़वा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के जनसभा में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मंत्री मिथलेश ठाकुर पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन

Shivraj Singh Chauhan|Jharkhand Chunav 2024|मोदी सरकार ने ‘नल-जल योजना’ के तहत गरीबों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जो पैसा भेजा, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने वह पैसा गबन कर लिया. इस वजह से ग्रामीणों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच सका है. उन्होंने अपने कार्यकाल में खूब बालू खाया है, इसलिए बाल्टी में बालू बेचने की नौबत आ गयी है. यह बातें भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही. शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के नामांकन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

झारखंड के मंत्री पर बालू खाने का आरोप

गढ़वा के रामा साहू आयुर्वेदिक सीएम एक्सलेंस विद्यालय के स्टेडियम में आयोजित जनसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पांच साल तक मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खूब बालू खाया है. अब बाल्टी में बालू बेचने की नौबत आ गयी है. इसके चलते गरीबों का आवास नहीं बन पाया. श्री चौहान ने घोषणा की है कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पक्का मकान बनाने के लिए भी सबको पैसे दिये जायेंगे. बेरोजगारों को 2000 रुपये प्रतिमाह और ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत 2100 रुपये प्रतिमाह महिलाओं के खाते में 11 तारीख को डाले जायेंगे.

बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक ही में लिया जाएगा सरकारी भर्ती पर फैसला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने इस योजना के तहत फऑर्म नहीं भरा है, वे अवश्य भर लें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर साल में दो गैस सिलिंडर त्योहार के समय मुफ्त दिये जायेंगे. उन्होंने घोषणा की है कि कैबिनेट की हली बैठक में सरकारी भर्ती से संबंधित निर्णय लिया जायेगा. जनसभा को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे, पलामू सांसद वीडी राम, रॉबर्ट्सगंज (यूपी) के विधायक भूपेश चौबे और प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की, जबकि संचालन महामंत्री संतोष दुबे ने किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां क्लिक करें

Also Read: Jharkhand Election 2024: आदिवासियों को लुभाने की कोशिश, जनजाति समुदाय किसे पहुंचायेंगे सत्ता के दरवाजे पर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola