ePaper

Jharkhand Election 2024: आदिवासियों को लुभाने की कोशिश, जनजाति समुदाय किसे पहुंचायेंगे सत्ता के दरवाजे पर

Updated at : 24 Oct 2024 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024: आदिवासियों को लुभाने की कोशिश, जनजाति समुदाय किसे पहुंचायेंगे सत्ता के दरवाजे पर

Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड के सभी प्रमुख दल सभी आदिवासी समुदायों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि सत्ता तक पहुंचने का रास्ता यहीं से होकर जाता है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा, झामुमो और कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीटों पर खासा जोर लगाया है. सत्ता तक पहुंचने का रास्ता भी इन्हीं सीटों से होकर गुजरता है. एसटी सीटों को अपनी ओर करने के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं.

झारखंड गठन से पहले झामुमो था एसटी सीटों पर खराब प्रदर्शन

राज्य गठन से पूर्व हुए अंतिम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एसटी सीटों पर सबसे खराब प्रदर्शन था. झारखंड वाले हिस्से में पड़ने वाले इलाके की 28 एसटी सीटों में झामुमो छह सीट पर जीता था. राज्य गठन के बाद एसटी सीटों पर झामुमो का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. राज्य गठन के बाद हुए पहले चुनाव (2005) में झामुमो तथा भाजपा ने नौ-नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2009 में झामुमो 10 सीटों पर जीता था. 2014 में 14 तथा 2019 में झामुमो को 19 सीटों पर जीत मिली थी.

Also Read: JMM 3rd List: जेएमएम ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा और योगेंद्र प्रसाद को इस सीट से दिया टिकट

भाजपा सिर्फ दो एसटी सीट जीती थी

बीते चुनाव (2019) में भाजपा का एसटी सीटों पर प्रदर्शन सबसे खराब था. भाजपा सिर्फ दो सीट ही जीत सकी थी. इसमें खूंटी और तोरपा सीट शामिल है. खूंटी सीट से नीलकंठ सिंह मुंडा और तोरपा सीट से कोचे मुंडा जीते थे. दोनों सीट खूंटी जिले की ही थी. इसके अतिरिक्त किसी भी एसटी सीट पर भाजपा की जीत नहीं हुई थी. खूंटी सीट से भाजपा राज्य गठन के बाद नहीं हारी है. वहीं, तोरपा सीट भाजपा ने फिर से हासिल की थी. भाजपा ने सभी 28 एसटी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा किया था. इसमें पिछले चुनाव में कई दिग्गज नेता भी हार गये थे.

एसटी सीटों की स्थिति

सीट 2000- 2005-2009-2014-2019

  1. गुमला- भाजपा- भाजपा-भाजपा- भाजपा- झामुमो
  2. विशुनपुर-भाजपा-झामुमो-आरएकेकेपी- झामुमो-झामुमो
  3. लोहरदगा-भाजपा-कांग्रेस-आजसू-आजसू-कांग्रेस
  4. मनिका-भाजपा- राजद-भाजपा-भाजपा-कांग्रेस
  5. घाटशिला- कांग्रेस-कांग्रेस-झामुमो-भाजपा-झामुमो
  6. पोटका- भाजपा-झामुमो-भाजपा-भाजपा-झामुमो
  7. सरायकेला-भाजपा- झामुमो-झामुमो-झामुमो
  8. चाईबासा-कांग्रेस-भाजपा-झामुमो-झामुमो-झामुमो
  9. मझगांव-भाजपा – झामुमो-भाजपा- झामुमो-झामुमो
  10. जगन्नाथपुर-भाजपा- निर्दलीय-जेबीएसपी-जेबीएसपी-कांग्रेस
  11. मनोहरपुर-यूजीडीपी-यूजीडीपी-भाजपा-झामुमो-झामुमो
  12. चक्रधरपुर-भाजपा-झामुमो-भाजपा-झामुमो-झामुमो
  13. तमाड़-एसएपी-जदयू-जदयू-आजसू-झामुमो
  14. मांडर – कांग्रेस -यूजीडीपी-झाजमं-भाजपा-झाविमो
  15. तोरपा- भाजपा- भाजपा-झामुमो-झामुमो-भाजपा
  16. खूंटी -भाजपा – भाजपा – भाजपा-भाजपा-भाजपा
  17. सिसई – भाजपा- भाजपा- कांग्रेस-भाजपा-झामुमो
  18. सिमडेगा-कांग्रेस- कांग्रेस-भाजपा-भाजपा-कांग्रेस
  19. कोलेबिरा- कांग्रेस-झापा-झापा-झापा-कांग्रेस
  20. खिजरी- कांग्रेस-भाजपा-कांग्रेस-भाजपा-कांग्रेस
  21. बोरियो-झामुमो- भाजपा- झामुमो-झामुमो-झामुमो
  22. बरहेट-झामुमो-झामुमो- झामुमो-झामुमो-झामुमो
  23. लिट्टीपाड़ा- झामुमो-झामुमो-झामुमो-झामुमो-झामुमो
  24. महेशपुर- भाजपा- झामुमो-जेवीएम-झामुमो-झामुमो
  25. शिकारीपाड़ा – झामुमो-झामुमो-झामुमो-झामुमो-झामुमो
  26. दुमका – झामुमो-निर्दलीय-झामुमो-भाजपा-झामुमो
  27. जामा- झामुमो-भाजपा-झामुमो-झामुमो-झामुमो
  28. खरसावां – भाजपा-भाजपा- भाजपा-झामुमो-झामुमो

Also Read: Jharkhand Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन और सीपी सिंह समेत ये दिग्गज आज करेंगे नामांकन

कब किसी पार्टी को कितनी सीटों पर मिली जीत

वर्ष- 2000
भाजपा -14
झामुमो- छह

कांग्रेस- छह
यूजीडीपी -एक

एसएपी -एक

वर्ष 2005

भाजपा- 09
झामुमो- 09

कांग्रेस- 03
निर्दलीय- 02

यूजीडीपी-02
जदयू-01

झापा-01
राजद-01

वर्ष 2009

भाजपा -09

झामुमो-10
झाविमो-01

कांग्रेस-02
आजसू व अन्य : 06

वर्ष 2014
भाजपा-10

झामुमो-14
आजसू-02

जेबीएसपी-01
झापा-01

वर्ष 2019
भाजपा- 02

झाविमो-01
कांग्रेस-06

झामुमो-19

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Manoj singh

लेखक के बारे में

By Manoj singh

Manoj singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola