JMM 3rd List: जेएमएम ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा और योगेंद्र प्रसाद को इस सीट से दिया टिकट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Oct 2024 10:55 PM

विज्ञापन

JMM Flag

JMM 3rd List: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने चमरा लिंडा को बिशुनपुर सीट से टिकट दिया गया है. वहीं योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन

JMM 3rd List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. तीसरी लिस्ट में पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है. लिस्ट में चमरा लिंडा को बिशुनपुर सीट से टिकट दिया गया है. वहीं योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव को टिकट मिला है. खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं सिसई से जिगा सुसारण होरो को टिकट दिया गया है.

लिस्ट जारी कर चुका है जेएमएम

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम अबतक तीन लिस्ट जारी कर चुका है. पहली लिस्ट मंगलवार देर रात को पार्टी ने जारी की थी. इसके बाद बुधवार को जेएमएम ने दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की. दूसरी लिस्ट में जेएमएम ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नाम पर मुहर लगाई थी. वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उनका मुकाबला बीजेपी के सीपी सिंह से होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की गयी है. इससे पहले मंगलवार की रात 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गयी थी.

41 उम्मीदवारों का नाम की हो चुकी है घोषणा

झामुमो ने अपनी तीन लिस्ट में अबतक कुल 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. पहली लिस्ट में पार्टी ने 35 प्रत्याशियों की घोषणा की थी. हेमंत सोरेन को बरहेट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गांडेय से कल्पना सोरेन प्रत्याशी बनायी गयी हैं. दूसरी लिस्ट में महुआ माजी का नाम है जो रांची से चुनाव लड़ रही है. वहीं तीसरी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए है. बता दें, झारखंड में दो चरणो में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी.

बरहेट – हेमंत सोरेन
राजमहल – एमटी राजा
बोरियो – धनंजय सोरेन
महेशपुर – स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा -आलोक सोरेन
नाला – रविन्द्रनाथ महतो
दुमका – बसंत सोरेन
मधुपुर – हफीजुल हसन
सारठ – उदय शंकर सिंह
गाण्डेय – कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह – सुदिव्य कुमार
डुमरी – बेबी देवी
चंदनक्यारी – उमाकांत रजक
टुण्डी – मथुरा प्रसाद महतो
बहरागोड़ा – समीर मोहंती
घाटशिला – रामदास सोरेन
पोटका – संजीव सरदार
जुगसलाई – मंगल कालिन्दी
चाईबासा – दीपक बिरूवा
ईचागढ़ – सबिता महतो
मझगांव – निरल पूर्ति
मनोहरपुर – जगत मांझी
खरसावां – दशरथ गागराई
तमाड़ – विकास गुंडा
तोरपा – सुदीप गुड़िया
गुमला – भूषण तिर्की
लातेहार – वैद्यनाथ राम
गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
जमुआ – केदार हाजरा
भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
सिमरिया – मनोज चन्द्रा
सिल्ली – अमित महतो
बरकट्ठा – जानकी यादव
धनवार – निजामुद्दीन अंसारी
लिट्टीपाड़ा – हेमलाल मुर्मू
चमरा लिंडा
योगेंद्र प्रसाद
सुखराम उरांव
स्नेहलता कन्डूलना
जिगा सुसारण होरो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola