वीर बुधु भगत टाइगर्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

वीर बुधु भगत टाइगर्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गोविंद प्लस टू विद्यालय मैदान में गुरुवार देर शाम झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, समाजसेवी राकेश पाल, श्रीकृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार पाठक, समाजसेवी विजय कुमार केसरी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उद्घाटन मुकाबले में वीर बुधु भगत टाइगर्स ने तिलका मांझी वॉरियर्स को 55-48 अंकों से हराकर जीत दर्ज की. प्रतियोगिता में सिद्धू कानू वॉरियर्स, तेलंगा खड़िया ब्लास्टर्स, बिरसा मुंडा लायंस, वीर बुधु भगत टाइगर्स, शेख भिखारी हीरोज और तिलका मांझी वॉरियर्स सहित कुल छह टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि आज के बच्चे ऑनलाइन गेम में अधिक समय बिता रहे हैं, जबकि कबड्डी जैसे खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं. विनोद कुमार पाठक ने कहा कि कबड्डी कम खर्च वाला खेल है, जिसे कहीं भी आसानी से खेला जा सकता है. आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सितंबर-अक्टूबर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, सचिव राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष आलोक कुमार विश्वकर्मा, विनीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिशु कुमार मिश्रा, संरक्षक शंकर प्रताप विश्वकर्मा, गोरखनाथ चौधरी, डॉ. इस्तेयाक रजा, रविंद्रनाथ ठाकुर, अपना शुभम और त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही. कबड्डी साहस, स्फूर्ति और त्वरित निर्णय क्षमता का खेल: डीसी उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि कबड्डी भारत का पारंपरिक खेल है और ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि कबड्डी साहस, स्फूर्ति और त्वरित निर्णय क्षमता का खेल है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी. साथ ही आश्वासन दिया कि अगले आयोजन से पहले गढ़वा में कबड्डी के लिए मैट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि पारंपरिक खेलों से दूरी बनने के कारण युवाओं की शारीरिक क्षमता और रोग प्रतिरोधक शक्ति प्रभावित हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola