गढ़वा में 32वीं बाबा गणिनाथ जयंती सह मिलन समारोह, शिक्षा और नशामुक्ति पर जोर
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में डॉ. अनिल साह ने कहा कि समाज के विकास के लिए बच्चों की शिक्षा और नशा मुक्ति बेहद जरूरी है।
मध्यदेशीय वैश्य महासभा हलवाई समाज का आयोजन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन; बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
आपके शहर में
गढ़वा : मध्यदेशीय वैश्य महासभा हलवाई समाज की ओर से शनिवार को शहर के टाउन हॉल में 32वीं बाबा गणिनाथ जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि सह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया. इससे पूर्व पूजन, हवन और समाज के झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ.
शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल साह ने कहा कि बाबा गणिनाथ जयंती सह मिलन समारोह हर वर्ष समाज को एकजुट करने और भाईचारा मजबूत करने का काम करता है. समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि वे अपने हक और अधिकारों को समझ सकें.
डॉ. साह ने समाज के युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान युवा ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं.
इस अवसर पर श्याम सुंदर प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, उमानाथ गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद, आशीष कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए