सरस्वती नदी के तटों पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट, लगेगा आइ लव सरस्वतीया नदी का बोर्ड

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Jun 2026 9:54 PM

विज्ञापन

सरस्वती नदी के तटों पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट, लगेगा आइ लव सरस्वतिया नदी का बोर्ड

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार के लिए चलाया जा रहा आपन सरस्वतीया अभियान अब नये और आकर्षक चरण में प्रवेश कर गया है. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की पहल पर शुरू हुआ यह अभियान 19 दिन पूरे कर चुका है. प्रशासन और आम लोगों के संयुक्त प्रयास से नदी की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है. अब अभियान के अगले चरण में नदी को केवल गाद और कचरे से मुक्त रखने तक सीमित नहीं रखा जायेगा, बल्कि इसके तटों को रमणीय और आकर्षक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके तहत नदी किनारे विशेष सेल्फी पॉइंट बनाये जायेंगे, जहां ””””आइ लव सरस्वतीया नदी”””” जैसे प्रेरक स्लोगन और आकर्षक बोर्ड लगाये जायेंगे. इस योजना का सुझाव नदी सफाई अभियान में श्रमदान कर रहे जागरूक नागरिकों और प्रबुद्ध लोगों ने दिया था. उनका मानना है कि यदि नदी तटों को सुंदर और बैठने योग्य बनाया जाये तो लोग यहां कचरा फेंकने से बचेंगे और नदी के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा. जनता के इस सुझाव पर एसडीएम संजय कुमार ने त्वरित पहल करते हुए इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योजना के तहत प्रमुख घाटों और नदी के मुहानों पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट विकसित किये जायेंगे. यहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच तथा हरियाली भी विकसित की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola